Move to Jagran APP

किसानों को जीरो बजट खेती के बताए लाभ

ग्राम पंचायत अरलू में राष्ट्रीय किसान संगठन की ओर से किसान मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 05:00 PM (IST)
किसानों को जीरो बजट खेती के बताए लाभ
किसानों को जीरो बजट खेती के बताए लाभ

संवाद सहयोगी, बंगाणा : ग्राम पंचायत अरलू में राष्ट्रीय किसान संगठन की ओर से किसान मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को जीरो बजट खेती के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की प्रधान निर्मला भारती ने की। संगठन के अध्यक्ष देसराज मोदगिल भी मौजूद रहे। शिविर में 80 किसानों ने भाग लिया। देसराज मोदगिल ने कहा जीरो बजट खेती समय की मांग है। किसानों को जीरो बजट खेती को अपनाने के लिए आगे आना चाहिए। डॉ. पाल ने भी किसानों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सचिव अनिल सागर, ब्लॉक अध्यक्ष पंडित ज्ञान चंद शर्मा, कोष प्रमुख ठाकुर कर्म ¨सह, पंचायत उपप्रधान रामरतन शर्मा, वेटरनरी विभाग से मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सत्येंद्र ठाकुर, केशव, आयुर्वेद विभाग से डॉ. सुरेंद्र कृषि विभाग से विषय विशेषज्ञ वृतपाल शर्मा, भीमसेन, पूर्व प्रधान गुरदास राम शर्मा, पंडित दुर्गा दास, राष्ट्रीय किसान संगठन से सुरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.