शक्ति एप का लाल बटन दबाएं, तत्काल मिलेगी मदद
शक्ति एप, गुडि़या हेल्पलाइन नंबर 1515, होशियार हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी दी। कहा शक्ति एप से युवतियों व महिलाओं को ही नहीं, पुरुषों को भी हर संकट में मदद मिलेगी।
भरवाई, जेएनएन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मसाल महंता में सब इंस्पेक्टर जगवीर ¨सह ने स्वयंसेवियों को जागरूक किया। उन्होंने ट्रैफिक नियमों के साथ महिलाओं की सुरक्षा के बारे में बताया। इसके साथ ही शक्ति एप, गुडि़या हेल्पलाइन नंबर 1515, होशियार हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में जानकारी दी। कहा शक्ति एप से युवतियों व महिलाओं को ही नहीं, पुरुषों को भी हर संकट में मदद मिलेगी। कोई भी महिला या पुरुष जो विपत्ति में में हो, शक्ति एप का लाल बटन दबाकर मदद ले सकता है।
शक्ति एप राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआइसी) हिमाचल प्रदेश द्वारा पुलिस के लिए तैयार की गई है। यह एप हिंदी व अंग्रेजी भाषा में है। इसके लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी की आवश्यकता नहीं है। संकट के दौरान इस एप का लाल बटन दबाने से निकटतम पुलिस नियंत्रण कक्ष में 20 सेकंड के भीतर संदेश जाएगा और इसमें ऑटो आडियो तथा वीडियो रिकार्डिग भी होगी।
नियंत्रण कक्ष से तत्काल कॉल आएगी कि किस तरह का संकट है। बटन दबाने वाला व्यक्ति जिस स्थान पर होगा, वहां की स्थिति भी पता चल जाएगी। महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस प्रशासन हर वक्त उनकी सहायता के लिए तैयार है। इस मौके पर प्रधान गुरमीत कौर, महिला मोर्चा प्रधान कंचन ठाकुर व अध्यापक मौजूद रहे।