प्रदेश सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप
संवाद सहयोगी अम्ब पूर्व सीपीएस नीरज भारती की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश सरकार लगातार विर
By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 04:37 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : पूर्व सीपीएस नीरज भारती की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश सरकार लगातार विरोधियों के निशाने पर है। ओबीसी नेता एवं कांग्रेस सेवादल के जिला संयोजक सीताराम तलवाल ने भी नीरज भारती गिरफ्तारी को भाजपा सरकार की तानाशाही करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग के नेताओं को सुनियोजित ढंग से टारगेट कर रही है। इसका सबूत यह है कि जब ओबीसी वर्ग से संबंध रखने वाले भाजपा के अपने विधायक रमेश धवाला है। उन्होंने अपनी अनदेखी को लेकर जब संगठन के खिलाफ आवाज उठाई तो भाजपा ने उनकी आवाज को भी दवा दिया। आरोप लगाया कि भाजपा ने ओबीसी वर्ग को वोट बैंक के अलावा कुछ नही समझा हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें