ठठल गांव में महिला पर रॉड से हमला
उपमंडल अम्ब के तहत ठठल गांव की एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल अम्ब के तहत ठठल गांव की एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस थाना अम्ब में शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ठठल निवासी प्रेमलता ने पुलिस थाना अम्ब में दी शिकायत में कहा बुधवार रात को करीब नौ बजे उसकी सास की अचानक तबीयत खराब हो गई। उस समय उसका पति खेत में गया हुआ था। उन्हें घर बुलाया तो इस दौरान उनके गांव का रामपाल अपना ट्रैक्टर खड़ा कर रहा था। जिसे उन्होंने हटाने के लिए कहा, लेकिन उसने ट्रैक्टर को वहां से नहीं हटाया। इसके बाद उसका पति घर आया गया। आरोप है आरोपित रामपाल व उसके बेटे राजेश कुमार और अंकुर कुमार थोड़ी देर बाद उनके घर आ धमके और मारपीट करने लगे। उस समय वह आंगन में खड़ी थी। जब वह भागकर बरामदे में गई तो आरोपित अंकुर ने अपने हाथ में पकड़ी रॉड से उसके ऊपर हमला करके उसे घायल कर दिया। जब वहां उसका पति आया तो तीनों आरोपित उनके साथ भी उलझ पड़े। मामला बढ़ता देख पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। इस मामले में डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने कहा पुलिस ने शिकायत के आधार पर पीड़ित महिला का सिविल अस्पताल अम्ब में मेडिकल करवाने के बाद आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।