Move to Jagran APP

कांग्रेस सिर्फ वोट कटवा पार्टी : अनुराग

हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव जीतने नहीं बल्कि वोट काटने के लिए लड़ने की महासचिव की स्वीकारोक्ति को कांग्रेस का असली चेहरा बताते हुए कांग्रेस को मह•ा वोट कटवा पार्टी बताया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 04:02 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 04:02 PM (IST)
कांग्रेस सिर्फ वोट कटवा पार्टी : अनुराग
कांग्रेस सिर्फ वोट कटवा पार्टी : अनुराग

संवाद सहयोगी, अम्ब : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव जीतने नहीं बल्कि वोट काटने के लिए लड़ने की महासचिव प्रियंका गांधी की बात को कांग्रेस का असली चेहरा बताया। उन्होंने कांग्रेस को महज वोट कटवा पार्टी बताया। शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान चितपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा में अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लोकप्रियता का ग्राफ इतनी तेजी से गिरता जा रहा है कि खुद इनका शीर्ष नेतृत्व मान चुका है कि कांग्रेस अब एक सीमांत पार्टी बनकर रह गई है।

loksabha election banner

अनुराग ने कहा कि चुनाव के मध्य ही कांग्रेस ने हार मान ली है और देशभर में हारी हुई लड़ाई लड़ रही है। प्रियंका गांधी कहती हैं कि कांग्रेस पार्टी ने कुछ जगह ऐसे उम्मीदवार चुनाव के मैदान में उतारे हैं, जो बीजेपी का वोट काट सकें, न कि चुनाव में जीत हासिल कर सकें। देश में अगली सरकार बनाने का दावा करने वाली पार्टी यदि खुद को वोट कटवा कहे तो उसकी मजबूरी और उसकी असलियत को समझा जा सकता है। पिछले तीन दशक से कांग्रेस पार्टी लगातार सिकुड़ती जा रही है। 2009 के चुनाव को छोड़ दें तो जवाहर लाल नेहरू के दौर में 300 से 400 तक सीटें जीतने वाली कांग्रेस अब राजीव के दौर में 125-130 सीटों तक सिमट गई और अब यह 40 से 70 सीटों तक पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस अब ऐसे आयोजनों का हिस्सा बनती है जहां देश विरोधी गतिविधियां चलती हैं। कांग्रेस खुद मान चुकी है कि वह अब राजनीति में किनारे लग चुकी है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.