अनुराग ठाकुर ने की लंगर में सेवा
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु के लंगर में पहुंचकर सेवा की।
संवाद सहयोगी, ऊना : केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु के लंगर में पहुंचकर सेवा की। उनके साथ मंत्री वीरेंद्र कंवर, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, डीसी संदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। अनुराग ने लंगर समिति द्वारा रोगियों व अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए शुरू किए गए इस सेवा के कार्य को सराहनीय करार दिया। महादेव मंदिर के महंत मंगलानंद महाराज के सानिध्य में शुरू की गई यह सेवा अमूल्य है। इस सेवा के कार्यो को अपनी खुशियों के साथ जोड़ा है। यह प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्यक्ति परेशानी के चलते आता है, ऐसे में यदि उसे भोजन निशुल्क उपलब्ध हो जाए, तो यह बहुत बड़ी बात है। समिति सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया।