अनुसूचित जाति के परिवार के घर अनुराग ने किया भोजन
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश तरक्की का रह है।
संवाद सहयोगी, अम्ब : चिंतपूर्णी के दौरे पर आए सांसद अनुराग ठाकुर ने अनुसूचित जाति के परिवार के घर पर भोजन किया। सांसद यहां पर ठहरे भी। सांसद प्रकाश चंद के घर पर रहे और रात का खाना भी उनके परिवार के साथ ही खाया। इस दौरान अनुराग ने चक्कसराय गांव में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जहां मोदी सरकार की नीतियों का बखान किया, वहीं केंद्र से प्रदेश को मिली योजनाओं का भी जिक्र किया। कहा कि केंद्र ने ऊना को 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला पीजीआइ सेटेलाइट सेंटर, 20 करोड़ की लागत से बनने वाला मदर-चाइल्ड केयर अस्पताल दिया। एम्स स्तर का अस्पताल बिलासपुर में बन रहा है। कांग्रेस पर आरोप लगते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के समय तलवाड़ा रेल लाइन का काम धीमी गति से चल रहा था। इसके विपरीत भाजपा शासन में पहले ऊना से अंदौरा उसके बाद अंदौरा से दौलतपुर तक रेल लाइन का काम पूरा चुका है। अभी हिमाचल क्षेत्र में आठ किलोमीटर रेललाइन का ही काम बाकी बचा है जिसके लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। इसके अलावा अम्ब-अंदौरा से होशियारपुर रेल लाइन का सर्वे भी हो चुका है। सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने चिंतपूर्णी प्रवास के दौरान चक्कसराए गांव में अपना रात्रि ठहराव अनसूचित जाति की बस्ती में किया। इस मौके पर ¨चतपूर्णी के विधायक बलवीर ¨सह, पूर्व मंत्री प्रवीन शर्मा, मंडल अध्यक्ष शाम मिन्हास, महामंत्री महेश मेहता, जयदेव खट्टा, पंचायत प्रधान त्याई गुरदेव ¨सह, उपप्रधान व अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वशीर मुहम्मद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार डोगरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा साहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।