जूट की एक रस्सी जंगली जानवरों को खेतों से रखेगी दूर
किसानों को अब लावारिस पशुओं की ¨चता नहीं सताएगी।
जागरण संवाददाता, ऊना : किसानों को अब लावारिस पशुओं की ¨चता नहीं सताएगी। एक आसान से तरीके से फसल को आसानी से बचाया जा सकेगा। वन विभाग ने किसानों की मदद के लिए सरल तरीका निकाला है जिससे लावारिस पशुओं के साथ ही जंगली जानवर भी खेतों से दूर रहेंगे। विभाग की यह विधि पहले चरण में सफल रही है और इसे अब बड़े स्तर पर प्रयोग किया जाएगा। जिसके बाद किसान इसकी मदद से फसल को बचा सकेंगे।
वन विभाग के डीएफओ यशुदीप ¨सह ने इस विधि का पहला प्रयोग जिले की मदनपुर पंचायत में किया है। इस गांव में नील गाय व जंगली सूअरों की समस्या बड़े स्तर पर है। किसानों को इस कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएफओ द्वारा किए प्रयोग के सफल होने से किसानों में भी खासा उत्साह है। किसानों की मानें तो जंगली जानवरों की समस्या से परेशान कई लोग तो खेतीबाड़ी करना छोड़ चुके हैं लेकिन समस्या के समाधान के बाद किसान अब दोबारा से अपने खेतीबाड़ी कर पाएंगे। फिलहाल केरल और अफ्रीकन देशों में हाथियों को खेतों से दूर रखने में इस विधि का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में यहां भी इसके सफल होने की उम्मीद जगी है।
डीएफओ यशुदीप ¨सह ने कहा कि जिले में जानवर फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। फसलों को इनसे बचाना जरूरी है और किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए इस प्रयोग को अपनाया गया है। प्राथमिक तौर पर इसमें सफलता भी मिली है। अब इसे अन्य किसानों को भी अपनाने को प्रेरित किया जाएगा। अगर इससे जानवर दूर रहते हैं तो फसलें बड़े नुकसान से बच सकती हैं। उन्होंने कहा कि विभाग आम जनता के हित में काम रहा है और यह प्रयास भी इसी का एक हिस्सा है।
-------------
यह है विधि
इस विधि में सिर्फ एक जूट की रस्सी को खेतों के चारों ओर बांधकर उसके ऊपर पुराना मोबिल ऑयल व मिर्ची पाउडर लगाया गया जिससे उठने वाली दुर्गंध से जंगली जानवर इस खेत के नजदीक नहीं आए। जानवरों को दूर से इसकी दुर्गंध पहुंचती है और इससे वह खेतों से दूर ही रह रहे हैं। अभी तक यह विधि यह एक खेत में प्रयोग की गई है।