न्यायिक हिरासत में दुष्कर्म आरोपित ढोंगी बाबा
उपमंडल अम्ब के तहत मैड़ी में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोपित ढोंगी बाबा पृथपाल ¨सह उर्फ पालू बाबा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक में बनगढ़ जेल भेज दिया है।
संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल अम्ब के तहत मैड़ी में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ झाड़-फूंक के नाम पर दुष्कर्म करने के आरोपित ढोंगी बाबा पृथपाल ¨सह उर्फ पालू बाबा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक में बनगढ़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित को वीरवार को अम्ब कोर्ट में पेश किया। आरोपित मैड़ी में काफी समय से लोगों की झाड़-फूंक करता था। पिछले शनिवार को मंडी जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने आरोपित के खिलाफ पुलिस थाना अम्ब शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया था कि वह अपनी बेटी को झाड़ फूंक करवाने के लिए आरोपित बाबा के पास लाया था। आरोपित ने कमरा बंद कर पहले लड़की को नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद लड़की की मेडिकल जांच करवाई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि होने के बाद आरोपित बाबा के खिलाफ रेप और पोक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ दी थी। एसचओ अम्ब दर्शन ¨सह ने बताया कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।