ससुराल में हंगामे पर जमाई राजा को हवालात में बितानी पड़ी रात
शराब के नशे में धुत होकर ससुराल में हंगामा के आरोप में एक जामई राजा को रात हवालात में काटनी पड़ी है। पुलिस ने आरोपित को इलाके की शांति भंग करने व ससुरालियों के साथ गालीगलौच करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। जिसे वुधवार को अम्ब कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
संवाद सहयोगी, अम्ब : शराब के नशे में धुत होकर ससुराल में हंगामा करने के आरोप में जामई राजा को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपित को इलाके की शांति भंग करने व ससुरालियों से गाली गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। बुधवार को अम्ब कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
बाल (खुरवाईं) निवासी 36 वर्षीय विक्रम मंगलवार को ससुराल धुसाड़ा आया हुआ था। उसकी पत्नी पहले वहां आई हुई थी। देर सायं वह शराब पीकर तैश में आ गया ओर किसी बात को लेकर ससुराल में हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी व सास से गाली गलौज करने लगा। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। परिजनों व लोगों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नशे में इतना धुत था कि वह किसी की बात न सुनकर पत्नी व ससुराल वालों से मारपीट करने पर उतारू हो गया। स्थिति बिगड़ती देखकर पत्नी ने पुलिस थाना अम्ब में फोन कर बताया कि उसका पति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। मौके पर पंहुची पुलिस को भी उसे काबू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। यही नहीं वह एक पुलिसकर्मी से उलझ पड़ा। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। डीएसपी अम्ब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपित कोबुधवार को एसडीएम कोर्ट अम्ब में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित को जमानत पर रिहा कर दिया है।