सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल
ऊना: हरोली उपमंडल के तहत पड़ते घालूवाल के नजदीकी जैजों मोड पर साइकिल सवार व्यक्ति को बाइक चालक टक्कर मार फरार हो गया। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति को चोटें आई है। जिसे गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले की सूचना के बाद घायल के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घालूवाल में रहने वाला 45 वर्षीय सुरेश कुमार शुक्रवार को साइकिल पर सड़क पर जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह जैजों मोड़ के पास पहुंचा तो बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश को काफी चोटें आ गई। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉ इंदु भारद्वाज ने बताया कि घायल को उपचार दिया गया है। पहले से उसके स्वास्थ्य में सुधार है।
संवाद सहयोगी, ऊना : घालूवाल के नजदीकी जैजों मोड पर साइकिल सवार व्यक्ति को बाइक चालक टक्कर मार फरार हो गया। हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति को चोटें आई है। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है। घायल के बयान दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
घालूवाल निवासी 45 वर्षीय सुरेश कुमार शुक्रवार को साइकिल पर सड़क पर जा रहा था। जैसे ही वह जैजों मोड़ के पास पहुंचा तो बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश को काफी चोटें आ गई। स्थानीय लोगों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। डॉ. इंदु भारद्वाज ने बताया कि घायल की हालत पहले से सुधार है।