घनारी के उद्योग के छह कर्मचारियों सहित 91 लोग संक्रमित
जिला में कोरोना संक्रमण के 91 मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में घनारी के एक उद्योग के छह कर्मचारी भी शामिल हैं।
संवाद सहयोगी, ऊना : जिला में कोरोना संक्रमण के 91 मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में घनारी के एक उद्योग के छह कर्मचारी भी शामिल हैं। अधिकाश संक्रमित अपने सगे संबंधी पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। शनिवार को हुई रैपिड एंटीजन जाच में 41 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं बीते शुक्रवार की देर रात आई वीरवार के सैंपल की रिपोर्ट में 50 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
रैपिड एंटीजन जाच में ऊना के रक्कड़ कालोनी से महिला, कुठार से महिला, कोटला कला से महिला व पुरुष, मैहतपुर से 28 वर्षीय पुरुष, लोअर अरनियाला से 34 वर्षीय महिला, प्रेम नगर ऊना से युवक व पुरुष, ग्रीन एवन्यू से पुरुष, दौबड़ का पुरुष, रक्कड़ कॉलोनी फेज चार से महिला, टटेहड़ा से महिला व पुरुष, कुठारकला से महिला, मरवाड़ी से महिला, दौलतपुर चौक से किशोर, कैलाश नगर नकड़ोह का पुरुष, बढेड़ा से पुरुष, चंदपुर से पुरुष, लालुवाल से पुरुष, पंजोआ से महिला व पुरुष, अम्ब से तीन पुरुष, पंगलु से महिला, अम्बोटा से दो महिलाएं, नंदपुर से किशोरी, गिंडपुर मलौण से पुरुष, चलाई से युवती, जवाल से पुरुष, नलवाड़ी से पुरुष तथा बसाल से किशोर संक्रमित हुआ है। इसके अलावा संतोषगढ़ से पुरुष, सैहजोवाल पंजाब से पुरुष, खानपुर से महिला, चताड़ा से महिला, बहडाला से किशोरी व महिला व बसदेहड़ा के वार्ड पाच से पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं।
आरटी-पीसीआर के वीरवार के सैंपल की रिपोर्ट में 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें नारी चिंतपूर्णी की बच्ची, प्राब से पुरुष, टकारला से बच्ची, दियाड़ा गाव से पुरुष एवं उसकी पत्नी, कलरूही से पुरुष, अम्ब के दो युवक, टकारला का युवक, अम्ब से दुकानदार व महिला, मैड़ी से महिला, राजपुर जसवा से पुरुष, मथेड़ से पुरुष, चिंतपूर्णी से बालक, अम्ब से पुरुष दुकानदार व महिला, पुरुष व युवती, वार्ड नंबर चार ऊना से पुरुष, ग्रीन एवेन्यू रक्कड़ कॉलोनी से महिला, बसदेहड़ा के वार्ड चार से युवक, धनारी के एक उद्योग से छह कर्मी, गुगलैहड़ का दंपती व युवती, बड़ोह वार्ड नंबर दो से महिला, रायपुर वार्ड तीन घनारी की तीन महिलाएं, बढेड़ा राजपूता की युवती, किशोर व महिला, ओयल से पुरुष, घनारी रायपुर की महिला एवं युवती, गुगलैहड़ वार्ड चार महिला, गगरेट के वार्ड तीन से पुरुष, फतेहपुर भद्रकाली से युवक, करमपुर से पुरुष, धुग्गे से किशोरी, ऊना का दुकानदार पुरुष, खग्गल हमीरपुर से युवक, वार्ड नंबर दो ऊना से महिला व रक्कड़ कॉलोनी ऊना से 35 वर्षीय पुरुष कोरोना संक्रमित हुआ है।