जिले में कोरोना संक्रमण के 85 नए मामले
जिला में कोरोना संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं। एक संक्रमित की मौत भी हुई है।
संवाद सहयोगी, ऊना : जिला में कोरोना संक्रमण के 85 नए मामले सामने आए हैं। एक संक्रमित की मौत भी हुई है। सीएमओ डा. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड-19 पॉजिटिव 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दौलतपुर चौक के वार्ड दो निवासी व्यक्ति को स्वजनों ने बुखार, खासी और सास लेने में परेशानी के चलते आठ अप्रैल को सिविल अस्पताल दौलतपुर चौक में भर्ती कराया था। कोविड टेस्ट में व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद उसे डीसीएचसी हरोली रेफर कर दिया गया, लेकिन वहा हालत बिगड़ने पर उसे टीएमसी कागड़ा रेफर कर दिया गया। टांडा में वीरवार शाम को उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा शुक्रवार को हुई रैपिड एंटीजन जाच में 49 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें हरोली के धर्मपुर से 49 वर्षीय पुरुष, ऊना के वार्ड नौ से बच्चा, दौलतपुर चौक से पुरुष, पालकवाह से महिला, मैहदवाणी पंजाब से पुरुष, आदर्श नगर ऊना से तीन महिलाएं व पुरुष, त्यासर से पुरुष, अजोली से पुरुष, महिला व बालक, पीएनबी संतोषगढ़ से पुरुष, कोटलाकला से दो पुरुष, जखेड़ा से पुरुष, औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर से दो पुरुष, मैहतपुर बसदेहड़ा से किशोर, चताड़ा से पुरुष, ऊना वार्ड चार से पुरुष, गगरेट से पुरुष, टक्का रोड ऊना से पुरुष व पाच वर्षीय बच्चा, प्रेम नगर ऊना से पुरुष, चकमोह से पुरुष, मलाहत से युवक, टक्का से पुरुष, बनगढ़ से पुरुष, टक्का रोड ऊना भैरा से पुरुष, अघलौर से पुरुष, बहेड़ी से महिला, मैड़ी से पुरुष, कलरूही से दो पुरुष, पंजोआ से पुरुष, कुठियाड़ी से पुरुष व बच्ची, चिंतपूर्णी से पुरुष, खड़ोह से पुरुष, कलोह से पुरुष, दौलतपुर चौक से दो पुरुष व बच्चा, अम्बोआ से दो पुरुष व अमलैहड़ से पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं।
बुधवार के सैंपल की आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 36 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें अम्ब ठठल के अकरोट गाव से महिला व उसका बच्चा, चक्क सराय एवं चक्क सराय के कोटला की दो महिलाएं, चूरूडू का पुरुष, अकरोट का पुरुष, कटोहड़ खुर्द का पुरुष, ऊना के बसोली की युवती, गगरेट का पुरुष, अप्पर भंजाल का पुरुष, गगरेट वार्ड सात की बालिका व महिला, दौलतपुर चौक के वार्ड तीन की महिला, पिरथीपुर की दो महिलाएं, गगरेट के वार्ड तीन की महिला, बड़ोह का पुरुष, गगरेट के वार्ड सात का पुरुष, हरोली के बढेड़ा सेबच्चा, बीटन से युवक, दुलैहड़ का पुरुष, बढेड़ा की महिला, पंजावर से युवक, सैंसोवाल का पुरुष, प्रेम नगर ऊना का व्यक्ति व उसके दो बेटे, वार्ड तीन ऊना किला बाबा बेदी साहब से पुरुष व युवक, भैरा का पुरुष, ऊना का वृद्ध, बढेड़ा से पुरुष, लोअर अरनियाला से पुरुष, डंगोली से पुरुष, बंगाणा के डीहर से पुरुष और महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है।