लोअर बढेड़ा में संपर्क मार्ग के निर्माण पर खर्च होंगे 62 लाख रुपये
राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि भाज
संवाद सहयोगी, हरोली : राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने साढे़ चार वर्ष के कार्यकाल में हरोली क्षेत्र में विकास कार्यों को एक समान गति दी है। कई जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारी हैं। इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। वह मंगलवार को पंचायत लोअर बढेड़ा में संतोषी माता मंदिर से सलोह-भदौड़ी पुराना रोड़ तक निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग का भूमि-पूजन करने के उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि संपर्क मार्ग के निर्माण पर 62 लाख रुपये खर्च होंगे।
उन्होंने बताया कि बढे़ड़ा में ही लोगों की सुविधा के लिए पांच नए रास्ते बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त वार्ड तीन में सराये का कार्य भी जल्द आरंभ किया जाएगा। जल जीवन मिशन के तहत हरोली विस के प्रत्येक घर को नल से स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया गया है। इसी कड़ी में बढे़ड़ा में जल जीवन मिशन के तहत 200 से अधिक नल लगाए गए हैं। इस मौके पर प्रधान अजय कुमार, उप प्रधान त्रिलोक सैणी, हिमकैप्स के चेयरमैन देसराज राणा, बीडीसी सदस्य राजेश पुरी, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी सतीश ठाकुर, वार्ड सदस्य गोल्डी, कश्मीर कौर, रमन, सरोज, गुरमेल सिंह, नरेश कुमारी, प्रेम सिंह, सोनू, सौरव सैणी, राम चंद पठानिया, रमेश कुमार, अमित कटवाल आदि मौजूद रहे।