कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार मां-बेटी घायल
संवाद सहयोगी अम्ब अम्ब-ऊना सड़क पर पेट्रोल पंप के सामने कार की चपेट में आने से स्कूटी स
संवाद सहयोगी, अम्ब : अम्ब-ऊना सड़क पर पेट्रोल पंप के सामने कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार मां और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार अम्ब निवासी रीता देवी पत्नी शक्ति सिंह अपनी 11 वर्षीय बेटी तनुषी को स्कूटी पर ट्यूशन के लिए छोड़ने जा रही थी। इस दौरान अम्ब के ऊना रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने अम्ब की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
वहीं, डीएसपी अम्ब सृष्टि पांडेय ने बताया कि आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घायलों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।