पुलिस ने भिखारियों को थाने ले जाकर चेतावनी देकर छोड़ा
पुलिस ने चितपूर्णी में मंगलवार को कुछ भिखारियों जिसमें कुछ बच्चे भी थेश् उन्हें थाने बुलाया। उन्हें सख्त हिदायत दी गई।
संवाद सूत्र, भरवाई : पुलिस ने चितपूर्णी में मंगलवार को कुछ भिखारियों जिसमें कुछ बच्चे भी थे, को थाने ले जाकर चेतावनी दी। ये लोग भीख मांगकर श्रद्धालुओं को तंग कर रहे थे। थाना प्रभारी दर्शन सिंह ने उन्हें सख्त हिदायत दी। इनमें से कुछ बच्चों के स्वजनों को थाने बुलाकर चेतावनी दी गई। इसके बाद भिखारियों को छोड़ दिया गया।
पुलिस के अनुसार भीख मांगने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबसे चितपूर्णी मंदिर खुला है, तबसे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भिखारियों की टोलियां श्रद्धालुओं को परेशान कर रही थीं। कोरोना संकट के बीच इनकी वजह से सामुदायिक संक्रमण का खतरा भी बना हुआ था। दैनिक जागरण ने भिखारियों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। प्रशासन को बताया गया था कि भिखारी मंदिर में घूमकर भीख मांगकर श्रद्धालुओं को तंग तो कर ही रहे हैं बल्कि इनमें से कोई मास्क भी नहीं लगा रहा है। इसके बाद चितपूर्णी पुलिस भिखारियों को लेकर हरकत में आ गई। पुलिस की कार्रवाई से भिखारियों में भी डर का माहौल है। अब वे मंदिर परिसर क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में चितपूर्णी थाना के प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि भिखारियों को सख्त हिदायत दी गई है। अगर ये लोग भिक्षावृत्ति से पीछे नहीं हटते हैं तो पुलिस सख्त कार्रवाई करने से परहे•ा नहीं करेगी।