मुख्यमंत्री राहत कोष में दी आर्थिक मदद
संवाद सहयोगी मुबारिकपुर गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर शुक्रवार को प
संवाद सहयोगी, मुबारिकपुर : गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर शुक्रवार को पंचायत शिवपुर पहुंचे। इस दौरान कोविड-19 के तहत मुबारिकपुर सोसायटी के कर्मचारियों ने 11 हजार रुपये का चेक, 3000 रुपये महिला मंडल व ग्रामीणों ने सात हजार रुपये का सहयोग मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया है। ग्रामीणों को महिला मंडल की ओर से मास्क वितरित किए गए। इसके बाद विधायक राजेश ठाकुर ने श्मशान घाट में पीपल का पौधा भी लगाया। वहीं, रामलीला ग्राउंड मुबारकपुर में 500000 से निर्मित स्टेडियम का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत शिवपुर के प्रधान ममता देवी ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर सचिव अख्तर बीवी, ग्राम पंचायत मुबारकपुर की प्रधान सोनिया देवी, सचिव मलिकदीन, मंडल प्रधान सतपाल , युवा मोर्चा के अध्यक्ष सनी पटियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता , पूर्व प्रधान पूर्ण सिंह , बूथ प्रधान मिट्ठू ठाकुर, सुंदर सिंह, अशोक चौधरी , ओबीसी अध्यक्ष रमेश सहित अन्य उपस्थित रहे।