पौधारोपण के साथ देखभाल का लिया संकल्प
पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल करने का संकल्प लेते हुए वीरवार को दैनिक जागरण के बैनर तले श्री गणेश फीलिग स्टेशन ठठल में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।
संवाद सहयोगी, अम्ब : पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल करने का संकल्प लेते हुए वीरवार को
दैनिक जागरण के बैनर तले श्री गणेश फीलिग स्टेशन ठठल में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। फिलिग
स्टेशन के एमडी अशोक चौधरी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर आंवला, आम,
नीम, अर्जुन सहित अन्य पौधे रोपे गए। अशोक चौधरी ने सबसे पहले दैनिक जागरण का
पर्यावरण सरंक्षण के लिए चलाई गई मुहिम के लिए आभार जताया। कहा आज हम पौधारोपण कर
रहे हैं, ये पौधे कल को पेड़ बनेंगे। हमारा भविष्य सुरक्षित रहेगा। इन पौधों को भी सुरक्षित रखा जाएगा
इसका संकल्प लेते हैं।
कहा आज के लोग अपने स्वार्थ के लिए जंगल में पेड़ों का सफाया कर रहे है, जो हमारे लिए खतरनाक है। समय पर बरसात नहीं हो रही है, गर्मी भी बढ़ रही है। ओजोन परत को नुकसान पहुंच रहा है।
पानी का स्तर कम हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पेड़ों को बचाने के लिए आगे आना होगा। पेड़-पौधे हमारे स्वास्थ्य का आधार होते हैं। कहा देश का नंबर वन समाचार पत्र श्री गणेश फिलिग स्टेशन ठठल पर ग्राहकों को निशुल्क मिलता है। लोगों को सुबह के समय तेल डलवाने के साथ एक प्रति फ्री दी जाती है जिससे देश विदेश की जानकारी मिल जाती है।