पंचायत पर जबरन रास्ता बनाने का लगाया आरोप
संवाद सहयोगी हरोली ग्राम पंचायत अपर बढ़ेडा निवासी सुदर्शन कुमार ने पंचायत पर आरोप लगाया ह
संवाद सहयोगी, हरोली : ग्राम पंचायत अपर बढ़ेडा निवासी सुदर्शन कुमार ने पंचायत पर आरोप लगाया है कि प्रधान, उपप्रधान व सचिव ने उनकी निजी भूमि में जबरन सीमेंटयुक्त रास्ते का निर्माण करवाया। इसमें उनकी करीब दो कनाल भूमि सड़क बनने से खराब हो गई है, जबकि उसने पहले निशानदेही लेकर रास्ता बनाने के लिए कहा था।
उसे आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन पंचायत द्वारा बिना किसी निशानदेही निर्माण करवाया गया। यह भी आरोप लगाया कि सचिव ने उसे धमकी भी दी है।
सुदर्शन कुमार ने पंचायती राज विभाग से जल्द उनकी जमीन में गलत तरीके से बनाई गली को हटाकर पैमाइश करवाकर सही जगह गली बनाने की मांग की है। अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
वहीं, गांव के प्रधान वीरू राम ने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नही है। अगर गली बनी है तो पैमाइश जरूर हुई होगी।
उधर, पंचायत सचिव शिव कुमार ने माना कि उनके हिसाब से आठ मीटर गली गलत बनी है फिर पैमाइश करवा कर गली को सही जगह बना दिया जाएगा। इसके लिए वह रेजुलेशन डाल रहे हैं।