आनंदपुर साहिब के गंगूवाल नहर मिली ऊना के युवक की लाश
पुलिस ने हत्या का दर्ज किया केस 24 जुलाई को काम के सिलसिले में भानूपल्ली गया था विनोद -मतृक क
पुलिस ने हत्या का दर्ज किया केस, 24 जुलाई को काम के सिलसिले में भानूपल्ली गया था विनोद
-मतृक के भाई मनोज ने विनोद के दोस्तों पर जताया हत्या का शक
जागरण संवाददाता, ऊना, आनंदपुर साहिब : शहर के युवक का शव पंजाब के आनंदपुर साहिब के गंगूवाल में भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। युवक की पहचान विनोद कुमार आयु 31 वर्ष पुत्र बाल कृष्ण निवासी अपर बसाल वार्ड नंबर नौ ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार गंगूवाल पावर हाउस के समीप नहर में पुलिस को एक युवक की लाश तैरती दिखी, जिसके हाथ व पैर किसी कपड़े के साथ बंधे हुए थे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकला। पंजाब पुलिस ने मामले की सूचना ऊना पुलिस को दी है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार अपनी गाड़ी से 24 जुलाई को पंजाब के भानुपल्ली की तरफ काम के सिलसिले से गया था। इस दौरान भानूपल्ली पंजाब का युवक सतू भी उसके साथ था, जबकि 25 जुलाई को विनोद के साथ मनोज ने बात की थी, मनोज ने बताया कि उसके बाद विनोद से उसकी कोई बात नहीं हो पाई। मनोज ने विनोद के दोस्तों पर ही उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। गौर रहे कि विनोद पर तीन साल पहले पंजाब में चिट्ठे व शराब का कारोबार करने पर भी केस दर्ज हुआ था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विनोद की कार कहां पर है, इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। उधर, एसएचओ ऊना गौरव भारद्वाज ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब पुलिस थाना की तरफ नहर से एक शव मिलने की जानकारी मिली है। युवक ऊना शहर का रहने वाला था। पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है। पुलिस अब कॉल डिटेल भी खंगाल रही हैं।