Move to Jagran APP

होटल मालिक, होमगार्ड और पुलिस कर्मी सहित पांच पॉजिटिव

जागरण संवाददाता ऊना जिला ऊना में कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा 151 पहुंच गया है। व

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Jul 2020 09:40 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jul 2020 06:18 AM (IST)
होटल मालिक, होमगार्ड और पुलिस कर्मी सहित पांच पॉजिटिव
होटल मालिक, होमगार्ड और पुलिस कर्मी सहित पांच पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, ऊना : जिला ऊना में कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा 151 पहुंच गया है। वीरवार को जिले में दो पुलिसकर्मियों व एक होमगार्ड समेत पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें एक होटल मालिक के अलावा गगरेट से ही संबंधित एक महिला भी शामिल है। इनमें बेहड़ पतेहड़ का 50 वर्षीय पुलिस कर्मचारी तथा पुलिस की 21 वर्षीय महिला कर्मचारी संस्थानागत क्वारंटाइन थे। ये दोनों एक होटल जो संस्थानागत क्वारंटाइन केंद्र बनाया गया है, वहां तैनात थे। गगरेट क्षेत्र के इस होटल का 30 वर्षीय मालिक भी पॉजिटिव है। नंगल जरियालां से संबंध रखने वाला एक 33 वर्षीय होमगार्ड जो नाके पर ड्यूटी पर तैनात था वह पॉजिटिव है। नगर पंचायत गगरेट की ही 29 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव है, उसका पति पहले ही पॉजिटिव है। होटल को सील किया जा रहा है और वहां सैनिटाइजेशन की व्यवस्था हो रही है। सभी पांचों लोगों को कोविड केयर सेंटर खड्ड भेजा जा रहा है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.