मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 21 हजार
उपमंडल बंगाणा की अरलू पंचायत के वार्ड करोड़ ब्राह्मणा के अजय शर्मा ने अपनी दादी रामरखी देवी का चवर्ख न होने पर अपने पिता कर्मचंद के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हजार का चेक दिया।
जागरण संवाददाता, ऊना : उपमंडल बंगाणा की अरलू पंचायत के वार्ड करोड़ ब्राह्मणा के अजय शर्मा ने अपनी दादी रामरखी देवी का चवर्ख न होने पर अपने पिता कर्मचंद के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हजार का चेक दिया। यह सहायता राशि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को सौंपी।
कंवर ने कहा कुटलैहड़ की जनता ने कई ऐसे मौकों पर बीते दो माह में लाखों रुपये की राशि दान के तौर पर मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की है ताकि सरकार मजबूती से महामारी से लड़ सके। वहीं बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों की मदद की है। अजय शर्मा ने कहा लॉकडाउन के चलते कोई भी सामाजिक कार्य करना संभव नहीं था, इसलिए राशि राहत कोष में दी है।