Move to Jagran APP

विवादित टेंडर मामले में यूथ कांग्रेस ने सरकार व विभाग को घेरा

किए हुए काम का दोबारा टेंडर निकालने व अवार्ड लेटर जारी करने के मामले में यूथ कांग्रेस ने सरकार व विभाग को घेरा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 06:22 AM (IST)
विवादित टेंडर मामले में यूथ कांग्रेस ने सरकार व विभाग को घेरा
विवादित टेंडर मामले में यूथ कांग्रेस ने सरकार व विभाग को घेरा

जागरण टीम, दौलतपुर चौक : किए हुए काम का दोबारा टेंडर निकालने व अवार्ड लेटर जारी करने के मामले में यूथ कांग्रेस ने सरकार व विभाग को घेरा है। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। ब्लॉक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ढोलवाह रोड पर भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला भी फूंका।

loksabha election banner

युकां कार्यकर्ताओं का आरोप था कि गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार को सरेआम अंजाम दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार करने वालों को किसी का भय नहीं है। इन प्रदर्शनकारियों ने सरकार से भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग की है।

यूथ कांग्रेस द्वारा पुतला जलाने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस चौकी एवं गगरेट थाना से काफी संख्या पुलिस बल तैनात रहा, जिसके चलते यूथ कांग्रेस नेताओं ने बाजार में पुतला जलाने की रणनीति बदलकर इसे ढोलवाह रोड पर जाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कुआं देवी रोड पर विवाद का कारण बने पेवर टाइल्स वाले रास्ते पर भी भ्रष्टाचार होने को लेकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन ठाकुर एवं पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विजय ठाकुर ने कहा गगरेट क्षेत्र में जिस तरह से निर्माण कार्य पूरा हो चुकने के बाद टेंडर नोटिस निकाले जा रहे हैं और भाजपा नेताओं के परिवार और चहेतों को विभाग के कार्यो की बंदरबांट की जा रही है, उससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि अगर इस भ्रष्टाचार की जांच न हुई तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी, जिसके लिए प्रदेश सरकार उत्तरदायी होगी। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राहुल, अंकित, अखिल, नितिन, आकाश भारद्वाज, अजय कुमार, निशांत शर्मा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.