भैरा गांव में हुए खूनी संघर्ष में दो गिरफ्तार
ैरा गांव में एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट मामले में अम्ब पुलिस ने एक युवक और उसकी मां को गिरफ्तार किया है।
संवाद सहयोगी, अम्ब : भैरा गांव में एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट मामले में अम्ब पुलिस ने एक युवक और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। मंगलवार देर शाम हुई इस कार्रवाई में अम्ब पुलिस ने आरोपितों के घर पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपित मां-बेटे को अम्ब कोर्ट में पेश करके 22 फरवरी तक रिमांड पर लिया है।
सोमवार शाम को भैरा में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में संजीव कुमार को गंभीर चोटें आई थीं। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि घर का गेट खोलते समय आरोपितों ने लोहे के सरिये से उस पर जानलेवा हमला किया था। स्वजनों ने उसे सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया था जहां से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया था। क्षेत्रीय अस्पताल से भी पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने बताया आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।