एबीवीपी ने सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त की
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ऊना की चल रही सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त कर दी गई है। प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद व स्टाफ सदस्यों ने हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाया व हड़ताल को खत्म करवाया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थीओं व उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल रहा है। स्नातक कक्षाओं की फीस बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट जल्द निकले। जबकि छात्र संघ चुनाव बहाल हो। केन्द्रीय विश्विद्यालय के स्थाई परिसर का निर्माण शीघ्र होना चाहिए। इक्डोल में फीस बढ़ोतरी को वापिस लिया जाए। उन्होंने कहा कि अभी हड़ताल को वापस ले लिया गया है लेकिन अगर जल्द कोई सकारात्मक करवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
जागरण संवाददाता,ऊना : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ऊना ने सांकेतिक भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। प्राचार्य त्रिलोक चंद व स्टाफ सदस्यों ने हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाया व हड़ताल को खत्म करवाया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थिओं व उनके अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल रहा है। स्नातक कक्षाओं की फीस बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि पुनर्मूल्यांकन का परिणाम जल्द निकले व छात्र संघ चुनाव बहाल हो। केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थाई परिसर का निर्माण शीघ्र होना चाहिए। इक्डोल में फीस बढ़ोतरी वापस ली जाए। उन्होंने कहा कि अभी हड़ताल को वापस ले लिया गया है लेकिन अगर जल्द कोई सकारात्मक करवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।