रसोई गैस की कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरी युवा कांग्रेस
रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को अम्ब में जिलास्तर पर आयोजित इस रोष प्रदर्शन में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेवाजी की। युवा कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेश सचिव राघव राणा ने की जबकि इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार लोकसभा हमीरपुर अध्यक्ष मनिदर कटोच प्रदेश सचिव अखिल अग्निहोत्री सुमित शर्मा व रोहन कालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान विश्रामगृह अम्ब रोष रैली निकालकर अम्ब चौक पर केंद्र सरकार के खि
संवाद सहयोगी, अम्ब : रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को अम्ब में जिलास्तर पर आयोजित रोष प्रदर्शन में युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश सचिव राघव राणा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, लोकसभा हमीरपुर अध्यक्ष मनिदर कटोच, प्रदेश सचिव अखिल अग्निहोत्री, सुमित शर्मा व रोहन कालिया की उपस्थिति में हुए कार्यकर्ताओं ने विश्रामगृह अम्ब से अम्ब चौक तक रैली निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम अम्ब तोरुल एस रवीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया।
प्रदेश सचिव राघव राणा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई चरम सीमा पर है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बहुत अधिक हो गई है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं। देश के गरीब तबके की कमर टूट चुकी है। पेट्रो पदार्थो के दाम आए दिन लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारों का आंकड़ा भी पहले के मुकाबले बढ़ा है।
युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनुज धीमान ने कहा कि गैस सिलेंडरों के दाम में एकदम 148 रुपये का उछाल आया है और बिना सबसिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत वर्तमान में 912 रुपये हो गई है। पिछले एक साल में ही रसोई गैस के दाम में 110 फीसद की वृद्धि हुई है, जो जनता के साथ सरासर धोखा है। महंगाई को कम करने का वादा करके मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ झूठ बोला है।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के महासचिव चंदन राणा, कुटलैहड़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष नीरज ठाकुर, हरोली के प्रशांत राय, गगरेट के अमन ठाकुर, ब्लॉक यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष तनुज ठाकुर, गौरव, अलिव, एनएसयूआइ के प्रदेश सचिव अंकुश राणा सहित एनएसयूआइ के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।