सड़क हादसे में युवक घायल
उपमंडल अम्ब के तहत कोटला में हुए सड़क हादसे में 31 वर्षीय बाइक सवार युवक घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 03:03 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 06:16 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल अम्ब के तहत कोटला में हुए सड़क हादसे में 31 वर्षीय बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल जिला ऊना का रहने वाला है। उसका क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक रविवार रात करीब सवा आठ बजे बाइक पर अपने घर जा रहा था। कोटला पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने युवक को संभाला। इसके बाद सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया, जहां से क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने बताया आरोपित कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें