यातायात नियम तोड़ने पर 320 वाहनों के चालान
यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने जिलेभर में 320 चालान किए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 07:07 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:20 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊना : यातायात नियम तोड़ने पर पुलिस ने जिलेभर में 320 चालान किए। इनमें से 248 चालान का मौका पर निपटारा करके 61400 रुपये जुर्माना वसूल किया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धूमपान करने पर पुलिस चौकी संतोषगढ़ के तहत दो लोगों के चालान करके 200 रुपये जुर्माना वसूल किया।
उधर जिला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत चार वाहनों के चालान करके 29750 रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस टीम ने पंडोगा में एक वाहन, पुलिस चौकी जोल के तहत एक वाहन व टाहलीवाल पुलिस चौकी के तहत दो वाहनों के चालान किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें