Move to Jagran APP

सरकार से उठाएंगे किसानों के उत्पीड़न का मुद्दा

शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान संगठन जिला ऊना कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में जिला अध्यक्ष सरदार चंचल सिंह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 03:09 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 03:09 PM (IST)
सरकार से उठाएंगे किसानों के उत्पीड़न का मुद्दा
सरकार से उठाएंगे किसानों के उत्पीड़न का मुद्दा

संवाद सहयोगी, ऊना : शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान संगठन जिला ऊना कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में जिला अध्यक्ष सरदार चंचल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देसराज मोदगिल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसमें संगठन की ऊना व घनारी तहसीलस्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

loksabha election banner

जिला महामंत्री प्रकाश चंद शर्मा ने बतया कि होशियार सिंह को ऊना तहसील व सरदार मलकीयत सिंह को घनारी तहसील का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरदार जरनैल सिंह को जिला के मंत्री का दायित्व दिया गया है। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। कई किसान प्रतिनिधियों ने ऊना की सब्जी मंडी में आढ़तियों द्वारा किसानों का उत्पीड़न व ठगने का मुद्दा उठाया। राणा अवतार सिंह ने कहा कि मंडी में किसानों को उनकी सब्जी का बहुत कम मूल्य दिया जाता है। अनजान किसान भोलेपन में ठगे जाते हैं। इस मुद्दे को वह सरकार के समक्ष उठाएंगे, और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।

जरनैल सिंह ने सुझाव दिया कि कृषि विभाग को फसल की बुआई से पहले गांवों में शिविर लगाने चाहिए और किसानों को सारी संबंधित जानकारियां देनी चाहिए। कृषि वैज्ञानिकों को दफ्तरों से निकलकर किसानों के खेतों में आना होगा। किसान मोहन लाल ने कहा कि जिला में अलग-अलग स्थानों पर किसान उत्पाद बिक्री हट स्थापित करने के लिए संगठन प्रशासन से मांग करेगा, जिससे सप्ताह के अलग-अलग दिनों में किसान अलग-अलग स्थान पर सब्जियां बेच सकें तथा लोगों को ताजी तथा बढि़या सस्ती सब्जी मिल सके। देसराज मोदगिल ने किसानों को बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने की सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं को जल्दी धरातल पर उतारे। सरदार चंचल सिंह ने कहा कि संगठन जल्दी ही पूरे जिला में अपना विस्तार करेगा व इसे मजबूत प्रदान की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.