उच्च शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार भी दें
डंगोली स्थित भर्तृहरि मंदिर में रविवार को वार्षिक समागम का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, ऊना : डंगोली स्थित भर्तृहरि मंदिर में रविवार को वार्षिक समागम का आयोजन किया गया। शुक्रवार से मंदिर परिसर में चल रहे जप पाठ का हवन-यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। विभिन्न कीर्तन मंडलियों व रागी जत्थों ने प्रभु नाम के सिमरन का संदेश दिया। एकादश रुद्र महादेव मंदिर अजनोली के आश्रम अधिष्ठाता स्वामी रामानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को निहाल किया। मंदिर कमेटी अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि पंडित सतीश कुमार द्विवेदी की अगुआई में शुक्रवार को जप-पाठ का शुभारंभ किया गया था। शनिवार रात प्रकाश चंद एंड पार्टी ने बाबा भर्तृहरि और गुग्गा जाहरवीर की महिमा का गुणगान किया। रविवार सुबह हवन यज्ञ किया गया। स्वामी रामानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को सामाजिक समरसता, परमार्थ और जीवन में उच्च मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों का संचार करने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम क समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर ओम प्रकाश शांत, कमल किशोर, भाल चंद्र शर्मा, मनोहर लाल, पीताम्बर दत्त, सुदर्शन शर्मा, विनोद कुमार, वासुदेव, प्रवीण चंद्र, शरत चंद्र, राजेश्वर शर्मा, राजेश, मुनीष, दीपक शर्मा, पूजा रानी, सरला, वीना, सरोज, रेखा, नीलम शर्मा, शकुंतला देवी, अशोक कुमार, ज्योति, रीटा समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।