जेठ-जेठानी पर मारपीट करने का आरोप
उपमंडल अम्ब के तहत मैड़ी गांव की एक महिला ने जेठ-जेठानी और उनके बेटों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
संवाद सहयोगी, अम्ब : उपमंडल अम्ब के तहत मैड़ी गांव की एक महिला ने जेठ-जेठानी और उनके बेटों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस थाना अम्ब में शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सरोज देवी ने आरोप लगाया है कि सोमवार रात को करीब 11 बजे उसके जेठ व जेठानी ने बिना किसी बात के उसके साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और घर में तोड़फोड़ करते हुए उसके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इतना ही नहीं, उनके दोनों बेटों ने भी उसे गालियां दी और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।