पेड़ से टकराई कार, पंजाब के दो लोग घायल
ऊना के गगरेट क्षेत्र के नंगल जरियाल गांव में सोमवार को एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Jul 2019 06:57 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 06:41 AM (IST)
संवाद सहयोगी, गगरेट (ऊना) : ऊना के गगरेट क्षेत्र के नंगल जरियाल गांव में सोमवार को एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। पहचान ओंकार नाथ (52) पुत्र रामस्वरूप, गांव लबिनी, पठानकोट व अवतार सिंह (71) पुत्र पाल सिंह निवासी गुरदासपुर, पंजाब के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों घायलों को सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें