Move to Jagran APP

डेढ़ सौ से अधिक पौधे रोप पर्यावरण का दिया संदेश

शहर को हरा-भरा बनाने और लोगों को औषधीय पौधों की महत्ता के प्रति जागरूक करने के लिए आरोग्य भारती व सेव ट्री एंड सेव प्लेनेट ग्रुप द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 04:29 PM (IST)
डेढ़ सौ से अधिक पौधे रोप पर्यावरण का दिया संदेश
डेढ़ सौ से अधिक पौधे रोप पर्यावरण का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, ऊना : शहर को हरा-भरा बनाने और लोगों को औषधीय पौधों की महत्ता के प्रति जागरूक करने के लिए आरोग्य भारती व सेव ट्री एंड सेव प्लेनेट ग्रुप द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर देवालय परिसरों व सार्वजनिक भूमि में विभिन्न औषधीय पौधे रोपे गए। युवाओं व बच्चों ने भी इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करवाई। आयुर्वेदाचार्य व आरोग्य भारती से जुड़े डॉ. जीएस देहल और सेव ट्री एंड सेव प्लेनेट ग्रुप के अध्यक्ष कैप्टन अजय ठाकुर व उनकी टीम ने रविवार सुबह छह बजे से रक्कड़ कॉलोनी स्थित महाकाल मंदिर के प्रांगण से पौधारोपण अभियान शुरू किया। देर शाम तक रेलवे कॉलोनी व रेलवे ट्रैक के इर्द-गिर्द खाली जमीन पर डेढ़ सौ से अधिक पौधे रोपे। डॉ. जीएस देहल व कै. अजय ठाकुर ने बताया कि दोनों संस्थाओं के संयुक्त अभियान का यह पहला चरण था। आगामी चरणों में शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों के अलावा जिला की विभिन्न खड्डों के किनारे भी औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

डा. देहल ने कहा आज के युग में अधिकांश लोग अपनी बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए एंटीबायोटिक व अन्य महंगी दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन प्राकृतिक उपचार और शरीर को निरोग रखने के लिए औषधीय पौधे सबसे ज्यादा कारगर हैं। आयुर्वेद में ज्यादातर बीमारियों का इलाज घर में ही लगे आयुर्वेद पौधों से हो जाता है। इस पद्धति में बीमारी का जड़ से इलाज संभव है। आरोग्य भारती की सचिव डॉक्टर जगजीत कौर देहल ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने किचन गार्डन व खाली पड़ी जमीन पर औषधीय पौधे अवश्य लगाएं। इस अवसर पर आरोग्य भारती से डॉक्टर चमन चौहान, डॉ. जीएस देहल, डॉ. जगजीत देहल, डॉ. अरविद शर्मा, भारत भूषण व रविदर कौशल तथा सेव ट्री एंड सेव प्लेनेट ग्रुप की ओर से कै. अजय ठाकुर, रोहित द्विवेदी, शुभम हांडा, अर्श सिंह बेदी, पुनीत जामला, विक्रम सिंह व अन्य युवाओं के अलावा बच्चों रैनिया देहल, मेघल देहल व प्रयाग ने भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.