जुड़वा बहनों से अपहरण के बाद दुराचार
हिला थाना के तहत हरोली उपमंडल की नाबालिग जुड़वा बहनों से अपहरण के बाद दुराचार का मामला सामने आया है।
जागरण संवाददाता, ऊना : महिला थाना के तहत हरोली उपमंडल की नाबालिग जुड़वा बहनों से अपहरण के बाद दुराचार का मामला सामने आया है। किशोरियों ने हरियाणा के दो युवकों पर अपहरण के बाद दुराचार का आरोप लगाया है। पहचान राहुल व सन्नी, निवासी गांव ब्रह्मानाल, तहसील नरबाणा, जिला जींद, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को ऊना में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहा से चार दिन के पुलिस रिमाड पर भेज दिया गया। उपमंडल हरोली के एक गाव की 15 वर्षीय दो जुड़वा बहनें अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने बेटियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना हरोली में दर्ज करवाते हुए अपहरण का शक जाहिर किया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चार दिन के भीतर ही किशोरियों को दो युवकों संग ढूंढ निकाला। किशोरियों को कोर्ट में पेश किया गया। मंगलवार को जुड़वा बहनों ने महिला थाना को शिकायत देते हुए हरियाणा के युवकों पर अपहरण करने के साथ-साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों बहनों की शिकायत पर हरियाणा के दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने हरियाणा के युवकों को ऊना से गिरफ्तार किया है।