Move to Jagran APP

ऊना में आज कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के राष्ट्रीय राहुल गाधी आज ऊना में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। पुलिस लाइन झलेड़ा में रैली करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 09:29 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 06:37 AM (IST)
ऊना में आज कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे राहुल गांधी
ऊना में आज कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे राहुल गांधी

जागरण संवाददाता, ऊना : कांग्रेस के राष्ट्रीय राहुल गाधी आज ऊना में कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। पुलिस लाइन झलेड़ा में रैली करेंगे। पूरा पुलिस मैदान तिरंगे में लिपटा नजर आ रहा है। मानों यहा आजादी का कोई जश्न मनाने की तैयारी हो रही हो। चुनावी सभा के लिए बनाया गया छायादार पाडाल चारों ओर से विशेष तौर पर तिरंगे के रंग में रंगे परदों से घेरा गया है। पंडाल में करीब 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

loksabha election banner

रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से कड़ी की गई है। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे राहुल गाधी का हेलीकॉप्टर हरोली के सलोह में उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से एसपीजी की विशेष सुरक्षा में करीब दो बजे पुलिस मैदान पहुंचेंगे। एसपीजी समेत लगभग हजार पुलिस जवान इस सभा में सुरक्षा का जिम्मा निभा रहे हैं। आधा दर्जन पुलिस के आला अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मैदान को छह सेक्टरों में बाटा गया है। महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। मीडिया के लोगों के लिए भी विशेष गैलरी बनाई गई है।

चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे पुलिस जवान : हिमाचल पुलिस और एसपीजी के करीब एक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। राहुल हेलीपैड सलोह से झलेड़ा तक करीब पाच किलोमीटर यात्रा सड़क मार्ग से पूरी करेंगे। इस दौरान ऊना-धर्मशाला, ऊना-होशियारपुर मार्गो को डेढ़ बजे से आम यातायात के लिए आधे घटे के लिए बंद कर दिया जाएगा। करीब दो घटे तक राहुल गाधी पुलिस मैदान में रहेंगे और चार बजे शाम को उनका हेलीकाप्टर वापस उड़ान भर लेगा। इस दौरान फिर एक दफा आधे घटे के लिए आम यातायात को रोका जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.