Move to Jagran APP

महिला ने अपने दो बच्चों के साथ निगला जहर

हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते एक गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर निगल लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 06:37 AM (IST)
महिला ने अपने दो बच्चों के साथ निगला जहर
महिला ने अपने दो बच्चों के साथ निगला जहर

जागरण संवाददाता, हरोली : हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते एक गांव में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ जहर निगल लिया। तीनों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने की है। महिला अपने पति के साथ ससुराल पक्ष से अलग रह रही थी। 28 वर्षीय महिला ने बुधवार रात को अचानक अपने दो बच्चों छह वर्षीय बेटे व पांच वर्षीय बेटी को जहरीला पदार्थ दे दिया। साथ ही खुद भी जहर निगल लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाने से सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के सुसराल पक्ष के साथ ही अन्य लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। महिला ने जहर क्यों निगला, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। महिला काफी दिन से परेशान थी। वह पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली है। शादी वर्ष 2011 में हरोली के एक गांव के व्यक्ति से हुई थी। पति ट्रक चालक है। महिला शादी के करीब तीन माह बाद ही सुसराल पक्ष से अलग रहने लगी थी। बुधवार को महिला का पति घर पर नहीं था। महिला व उसके दोनों बच्चे बयान देने की हालत में नहीं हैं। पुलिस ने मां व उसके दोनों बच्चों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए धर्मशाला भेज दिए हैं ताकि पता चला सके, जिस तरह की दवा का सेवन किया था। हरोली के डीएसपी हरोली धनराज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जहर निगलने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। तीनों की हालत में सुधार है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.