मोदी लहर ने कांग्रेस के झूठ की हवा निकाली : अनुराग
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशभर में मोदी लहर ने कांग्रेस के झूठ की हवा निकाल दी है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 06:37 AM (IST)
जागरण संवाददाता, ऊना : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशभर में मोदी लहर ने कांग्रेस के झूठ की हवा निकाल दी है। दावा किया कि भाजपा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। अनुराग ने वीरवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते संतोषगढ़ कस्बे में जनसभा को संबोधित किया। कहा जैसे-जैसे लोकतंत्र का महापर्व अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, पूरे देश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है। मोदी लहर में पूरा देश भगवामय हो गया है। कांग्रेसी नेताओं की सभाओं में मोदी-मोदी के नारे लग रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र समेत पूरे देश में बड़ी तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें