व्यापार मंडल ने मतदान के प्रति किया जागरूक
संयुक्त व्यापार मंडल ऊना शहर की इकाई ने लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को होने वाले मतदान के लिए व्यापारियों व अन्य वर्गो को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है।
जागरण संवाददाता, ऊना : संयुक्त व्यापार मंडल ऊना शहर की इकाई ने लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को होने वाले मतदान के लिए व्यापारियों व अन्य वर्गो को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत के नेतृत्व में ऊना शहर में दुकानों पर जाकर व्यापारियों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। एक अपील बनाई गई है, जिसमें मतदान करने का आग्रह किया गया है, इसे हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। राजपूत ने कहा कि हम सबका फर्ज है कि हम लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लें और 19 मई को अधिक से अधिक मतदान करें। हमारी समस्याओं का निदान भी मतदान के माध्यम से ही होगा। संयुक्त व्यापार मंडल गैर राजनीतिक संस्था है। इसमें सिर्फ व्यापारियों से मतदान की अपील की जा रही है, ताकि वे अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए वोट करें। हमारा मकसद सिर्फ वोट का प्रतिशत बढ़ाना है। इस अवसर पर अविनाश कपिला, गणेश सांभर, संजय कोहली, सविता अरोड़ा, सरला सांभर, अनुराग सांभर, गौरव जोशी, रितेश शर्मा, संजीव नकेई, संजय शर्मा, नितिन शर्मा, तरसेम लाल शर्मा, नरेंद्र सैणी, मनमोहन, हरिओम पुरी, मुकेश सहजपाल, शिव कुमार आंगरा, प्रिंस राजा मक्कड़, संजीव कुमार, विजय कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप