भक्तों की रक्षा करते हैं भगवान : महेश
लक्ष्मीनारायण मंदिर गोंदपुर बनेहड़ा अपर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को अनेक श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
संवाद सहयोगी, गोंदपुर बनेहड़ा : लक्ष्मीनारायण मंदिर गोंदपुर बनेहड़ा अपर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को अनेक श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजन में वामन अवतार धूमधाम से मनाया गया। कथावाचक आचार्य महेश कृष्ण ठाकुर ने कहा कि जब इस संसार में अत्याचार बढ़ जाते हैं तथा भगवान के भक्तों पर विपदा आती है तो भक्तों की पुकार सुनकर भगवान रक्षा के लिए दौड़े चले आते हैं। वामन विष्णु के पांचवें तथा त्रेता युग के पहले अवतार थे। इसके साथ ही यह विष्णु के पहले अवतार थे जो मानव शरीर में ब्राह्मण के रूप में प्रकट हुए। वामन ऋषि कश्यप तथा अदिति के पुत्र थे। ऐसी मान्यता है कि वह इंद्र के छोटे भाई थे। वामन को तीन पैरों के रूप में दर्शाया गया। आरती में सेवादार रामनाथ शर्मा, किशोरी लाल, जयराम जसवाल, प्रधान अन्नू डढवाल, उपप्रधान रणवीर जसवाल, पूर्व प्रधान सुरेश शर्मा, सुनील कुमार, संजय, सुदेश, संजना, रेखा, रेणु समस्त गांववासी मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप