बद्दी में चोर रास्ते स आने पर दो लोग क्वारंटाइन सेंटर भेजे
पुलिस ने दो लोगों को चोर रास्ते से बद्दी में घुसने पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए हैं। इनका पता तब चला जब ये दोनों हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में चढ़ने लगे। बस कंडक्टर को दोनों पर शक हुआ। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इन दोनों से पूछताछ की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रीतम सिंह व रघुवीर सिंह निवासी गांव कसला जिला सोलन ने चोर रास्ते से बद्दी में प्रवेश किया था। यह कोलकाता से आए थे। पुलिस ने इन्हें संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया है।
संवाद सहयोगी, बद्दी : पुलिस ने दो लोगों पर चोर रास्ते से बद्दी आने पर केस दर्ज किया है। दोनों कोलकाता से आए हैं। इनका पता तब चला जब दोनों हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में चढ़ने लगे। बस कंडक्टर को दोनों पर शक हुआ। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। प्रीतम सिंह व रघुवीर सिंह निवासी गांव कसला जिला सोलन ने चोर रास्ते से बद्दी में प्रवेश किया था। पुलिस ने इन्हें संस्थागत क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया है।