कल बारिश व बर्फबारी के आसार
संवाद सहयोगी, सोलन : डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Mar 2018 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 14 Mar 2018 03:00 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सोलन : डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन के मुताबिक कुछ दिन तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में 15 मार्च को हल्की बारिश व ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 16 मार्च से दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। नौणी विवि के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि इस दौरान आठ से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें