बाड़ी में महिलाओं ने रोपे देवदार के 110 पौधे
पर्वतीय महिला मंडल सरयाज ने बाड़ादेव मंदिर में पौधरोपण किया।
संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : पर्वतीय महिला मंडल सरयाज ने बाड़ादेव मंदिर में पौधरोपण किया। मंडल प्रधान नीलम सोनी ने बताया कि बाड़ी में वन विभाग के सहयोग से 110 देवदार के पौधे रोपे। इससे पहले महिलाओं ने बाड़ादेव मंदिर में पूजा की। वनरक्षक संजय ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के निर्देशानुसार यह पौधरोपण किया। मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने बाड़ी दौरे के दौरान पौधे लगाने की सलाह दी थी। पौधरोपण में वन विभाग के रामपाल व कलिराम ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरयाज के प्रधान लेखराम बंसल, उपप्रधान जयराम ठाकुर, पंचायत सचिव मस्त राम, तकनीकी सहायक मदन कुमार, ग्रामसेवक रोजगार देवेंद्र कुमार, बाड़ादेव मंदिर कमेटी के प्रधान जीत वर्मा, मीडिया प्रभारी व प्रधान सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण सभा सरयाज एनएल वर्मा, रीनू वर्मा, सुनीता, वीना, सत्या देवी, लीलादेवी, सावित्री देवी, गीता देवी, निर्मला पंवर आदि मौजूद रहीं।