ताले तोड़कर घर से दस लाख के गहने चोरी
संवाद सहयोगी, सोलन : सोलन शहर के समीप पड़ते घट्टी के राहो गांव में चोरों ने ने घर क
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 07:02 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 07:02 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सोलन : सोलन शहर के समीप पड़ते घट्टी के राहो गांव में चोरों ने ने घर का ताला तोड़कर गहने चोरी कर लिए हैं।
गाव राहो निवासी नवीन शर्मा के घर के ताले तोड़कर चोर गहने उड़ा ले गए। चोरी का पता तब चला जब नवीन शर्मा की पत्नी स्कूल से घर पहुंची। घर का ताला टूटा देख उसने पति व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सारी घटना की जानकारी हासिल की। पीड़ित नवीन शर्मा ने बताया वह पूजा-पाठ का काम करते हैं। वह घटना के समय किसी अनुष्ठान के लिए गए थे। घर से करीब दस लाख के गहने चोरी हुए हैं। यह गहने कुछ तो पुश्तैनी थे और कुछ उनके यजमानों द्वारा उन्हें उपहार स्वरूप भेंट किए गए थे। मामले की पुष्टि एएसपी सोलन ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें