Move to Jagran APP

नालागढ़ में युवकों ने महिला पर किया हमला

संवाद सूत्र नालागढ़ शहर के वार्ड-नौ स्थित एक महिला के घर पर तीन युवकों ने नशे में हुड

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 08:40 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 08:40 PM (IST)
नालागढ़ में युवकों ने महिला पर किया हमला
नालागढ़ में युवकों ने महिला पर किया हमला

संवाद सूत्र, नालागढ़ : शहर के वार्ड-नौ स्थित एक महिला के घर पर तीन युवकों ने नशे में हुड़दंग मचाया। युवकों ने गालीगलौज कर महिला के घर के दरवाजे को लातें मारीं। आरोप है इस दौरान महिला पर हथियार से हमला किया गया, जिससे उसे चोटें पहुंची हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ऊषा देवी निवासी वार्ड-नौ नालागढ़ ने बताया कि वह रात को घर में सोई हुई थी। रात के समय सन्नी, प्रिस व जितेंद्र निवासी वार्ड-7 नशे में आए और गालीगलौज करने लगे। इस दौरान उस पर हथियार से हमला किया गया। इससे उसे दोनों हाथों में चोटें पहुंची हैं। डीएसपी मुख्यालय नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर उसका मेडिकल करवा लिया है। मामले की जांच की जा रही है। कुरिअर कंपनी के चालक व कर्मचारी की पिटाई

संवाद सूत्र, नालागढ़ : कुरिअर सेवा से जुड़े वाहन चालक व एक अन्य की बाइक पर सवार दो युवकों ने लोहे की रॉड व डंडों से पिटाई कर डाली। इससे दोनों को चोटें पहुंची हैं। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रघुवीर सिंह निवासी जरग तहसील ददाहू जिला सिरमौर ने बताया कि वह कुरिअर कंपनी की गाड़ी चलाता है। वह और उसकी कंपनी का एक अन्य युवक सुभाष निवासी जरग इंडो फार्मा कंपनी में सामान छोड़कर जा रहे थे। इतने में बाइक पर सवार दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.