Move to Jagran APP

सनवारा के टोल प्लाजा पर लड़कियों ने संभाला कार्यभार

कालका-शिमला फोरलेन के पहले टोल प्लाजा पर शुक्रवार से ग्रामीण क्षेत्रो

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 08:28 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 08:28 PM (IST)
सनवारा के टोल प्लाजा पर लड़कियों ने संभाला कार्यभार
सनवारा के टोल प्लाजा पर लड़कियों ने संभाला कार्यभार

मनमोहन वशिष्ठ, सोलन

loksabha election banner

कालका-शिमला फोरलेन के पहले टोल प्लाजा पर शुक्रवार से ग्रामीण क्षेत्रों की सात युवतियों के साथ तीन महिलाओं ने कमान संभाल ली है। दिन के समय ये लड़कियां ही टोल प्लाजा पर टोल फीस लेने का कार्य करेंगी। लड़कियों को साक्षात्कार व दो दिन की ट्रेनिग देने के बाद कोरल कंपनी ने टोल प्लाजा पर उनकी तैनाती कर दी है।

टोल प्लाजा पर कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियों को प्राथमिकता दी है। चयनित लड़कियां टोल प्लाजा पर सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक अपनी सेवाएं देंगी और उसके बाद अन्य कर्मचारी कमान संभालेंगे। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर परवाणू से सोलन (चंबाघाट) तक फोरलेन पर पहला टोल प्लाजा धर्मपुर के नजदीक सनवारा में बनाया गया है। इस टोल प्लाजा में 19 अप्रैल से शुल्क लगना शुरू हो गया है। प्लाजा में पहले कंपनी के लोगों ने मोर्चा संभाला हुआ था, लेकिन अब कंपनी ने स्थानीय बेरोजगार लड़कियों को रोजगार का अवसर दिया है।

कोरल एसोसिएट कंपनी के प्रबंधक दुर्गेश टाक ने कहा कि टोल पर स्थानीय लड़कियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। उनको दो दिन की ट्रेनिग दी गई व एक-दो दिन तक उनको और ट्रेनिग दी जाएगी, जिससे वह फीस कलेक्शन का कार्य आराम से कर सकें। आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। कंपनी के कई टोल प्लाजा पर लड़कियां काम कर रही हैं, लेकिन हिमाचल का यह पहला टोल प्लाजा है, जहां पर लड़कियां फीस जमा करेंगी। कोरल एसोसिएट कंपनी के सनवारा टोल प्लाजा के मैनेजर कालू सिंह का कहना है कि बूथ संभालने के लिए सात लड़कियां व तीन महिलाएं तैनात की गई हैं। इसी की साथ एक समय में 40 कर्मी टोल पर तैनात रहेंगे। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.