कृष्ण कौशल व गोपाल को बनाया ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड का सदस्य
लाज मोटर्स बद्दी के एमडी कृष्ण कुमार कौशल व बरोटीवाला के ठाकुर इलेक्ट्रिकल वर्क्स के संचालक गोपाल ¨सह नेगी को हिमाचल प्रदेश ट्रेडर वेल्फेयर बोर्ड की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत किए गए है।
संवाद सहयोगी, बद्दी : लाज मोर्ट्स बद्दी के एमडी कृष्ण कुमार कौशल व बरोटीवाला के ठाकुर इलेक्ट्रिकल वर्क्स के संचालक गोपाल सिंह नेगी को हिमाचल प्रदेश ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया है। बोर्ड के चेयरमैन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हैं, जबकि अतिरिक्त वित्त सचिव, अतिरिक्त गृह सचिव, स्वास्थ्य सचिव, उद्योग विभाग के मुख्य अतिरिक्त सचिव, आबकारी एवं कराधान के सचिव, टीसीपी के सचिव, एफसीएस के सचिव, ट्रांसपोर्ट व आइटी के सचिव के अलावा राज्य टैक्स एंड एक्साइज के आयुक्त भी कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर के 59 भाजपा नेताओं को हिमाचल प्रदेश ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया है। कृष्ण कुमार कौशल ने कहा कि जबसे केंद्र में भाजपा सरकार आई है, जीएसटी लागू होने पर व्यापारियों को इंस्पेक्टरी राज से मुक्ति मिली है। दोनों भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधायक परमजीत ¨सह पम्मी का आभार जताया है। दून से दो नेताओं को सदस्य बनाए जाने पर पूर्व विधायक विनोद चंदेल, मंडल अध्यक्ष बलबीर ¨सह ठाकुर, हंसराज चंदेल, श्रीकांत शर्मा, डीआर चंदेल, तरसेम चौधरी, बल¨वद्र ठाकुर, हरनेक ठाकुर, नरेंद्र दीपा, जसवंत राय, गोपाल ठाकुर, संदीप चौधरी, संदीप सचदेवा, सत्य पांडे, बलजीत नेगी, राजेंद्र झल्ला आदि ने बधाई दी है।