हिमाचल प्रदेशः सोलन जिले के परवाणू क्षेत्र में बवाल, तोड़फोड़
Tension in parvanu. हिमाचल में सोलन के परवाणू में गोली चलने से भगदड़ मच गई। अब पुलिस ने यहां चौकसी बढ़ाई है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 06:27 PM (IST)
सोलन, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के परवाणू क्षेत्र में एक बार फिर से गोली चली है। गोली चलने के बाद बाबा हरदीप सिंह और उनके समर्थकों ने कसौली चौक पर चक्का जाम कर दिया। यहां दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। गोली किसने चलाई, इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि यह मामला भी ट्रक यूनियन विवाद को ले कर ही है।
बताया जा रहा है कि परवाणू में जाम लगा हुआ था इसी दौरान वहां एक ओर गोली किसी व्यक्ति ने चला दी और जमा हुए लोगों में भगदड़ मच गई है। अब पुलिस ने यहां चौकसी बढ़ाई है।
गुस्साई भीड़ ने परवाणू में दो ट्रक तोड़ दिए है, अब भी स्थिती बेकाबू। मौके पर डीएसपी वीर बहादुर सहित एसएचओ ओर अन्य पुलिस कर्मी मौजूद हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें