विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत संधू ने हिमाचल के स्कूल में की है पढ़ाई, ...हेड ब्वाय को मिला था राष्ट्रपति पदक

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 07 Mar 2026 12:46 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित द लारेंस स्कूल, सनावर के पूर्व छात्र तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के उपराज्यपाल ...और पढ़ें

तरनजीत सिंह संधू देश की राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल बने हैं।

तरनजीत सिंह संधू देश की राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल बने हैं।

HighLights

  1. तरनजीत संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए।

  2. वह द लारेंस स्कूल सनावर के पूर्व छात्र और हेड ब्वॉय थे।

  3. अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में भी कार्य किया।

मनमोहन वशिष्ठ, सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में कसौली स्थित दुनिया के सबसे पुराने आवासीय स्कूलों में शामिल द लारेंस स्कूल सनावर के पूर्व छात्र तरनजीत सिंह संधू देश की राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल बने हैं। स्कूल के 1979 बैच के ओल्ड स्टूडेंट व हेड ब्वाय रहे तरनजीत संधू का कसौली से गहरा नाता रहा है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सनावर से हुई। 

उनके उपराज्यपाल बनने पर सनावर में खुशी है। सनावर स्कूल के विद्यार्थी प्रशासनिक सेवाओं, सेना, राजनीति व बालीवुड सहित अन्य क्षेत्रों में डंका बजा रहे हैं।

स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे थे तरनजीत

तरनजीत वर्ष 2017 में दो से चार अक्टूबर तक हुए सनावर के 170वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बचपन की यादों को ताजा किया था। 

स्कूल में मिला था राष्ट्रपति पदक

उन्होंने 1972 में स्कूल में प्रवेश लिया। 1979 में जमा दो कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की। वह पढ़ाई के साथ हर गतिविधि में आगे रहते थे। 1977 में स्कूल के हेड ब्वाय भी रहे। स्कूल में वह नीलगिरी हाउस में थे। 1979 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्कूल में राष्ट्रपति पदक भी दिया गया था। 

अमेरिका के राजदूत रहे

वह 2020 से 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत रहे। इससे पहले श्रीलंका में भारत के हाई कमिश्नर थे। 2024 में राजदूत के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने भाजपा में शामिल होकर अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें असफलता मिली। 

बिहार के राज्यपाल का भी कसौली से नाता

बिहार के राज्यपाल बनाए लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन भी कसौली आते रहते हैं। वर्ष 2016 में कसौली में आयोजित खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में वह एक पैनल डिस्कशन में शामिल हुए थे। उस सत्र में उनके साथ तत्कालीन जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार, अभिनेत्री गुल पनाग ने राष्ट्रवाद विषय पर चर्चा की थी। उस सत्र में उन्होंने सेना का पक्ष रखते हुए कन्हैया को राष्ट्रवाद का पाठ भी पढ़ाया था।

वर्ष 2018 में लिटफेस्ट में इंडिया पाकिस्तान : ब्रेकिंग द लोगजाम विषय पर उन्होंने पूर्व रा चीफ एएस दुलत के साथ संवाद किया था। 2019 में भी वह लिटफेस्ट में आए थे और कश्मीर में धारा 370 पर चर्चा की थी। वह जून 2023 में कसौली क्लब में होने वाले आर्मी स्ट्रेटेजिक सेमिनार में बतौर रक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: चंबा के जालपा माता मंदिर में लगा दी आग, हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश; 12 साल के मुस्लिम लड़के पर FIR दर्ज