सोलन में कांग्रेस के हाथ को जनमत का साथ
नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी करते हुए भाजपा के बड़े धुर
सुनील शर्मा, सोलन
नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी करते हुए भाजपा के बड़े धुरंधरों को धूल चटा दी है। रविवार को सोलन के चार निकायों के लिए हुए मतदान में कांग्रेस के हाथ को जनमत का साथ मिला है।
इन चुनावों से आगामी चुनावों की तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। जिला की सबसे हॉट नगर परिषद बद्दी पर दोनों बड़ी पार्टियों में से किसी का भी बहुमत नहीं बन पाया है। यहां दून विधानसभा की बद्दी नगर परिषद में चार सीटों पर कांग्रेस ने तो चार पर भाजपा ने कब्जा जमाया है, लेकिन एक आजाद ने सीट निकाल कर दोनों ही पार्टियों का खेल बिगाड़ दिया है। यहां आजाद जीते उम्मीदवार को अब दोनों तरफ से जल्द ही अध्यक्ष की ऑफर मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
जिला सोलन में कांग्रेस ने 34 में से आधी सीटों पर कब्जा जमाया है तो भाजपा केवलत 14 सीटों तक ही पहुंच सकी है। भाजपा की तीन सीटों पर तीन आजाद उम्मीदवारों ने कब्जा जमा लिया है। इससे जिला सोलन में भाजपा का खेल बिगड़ता नजर आ रहा है।
-----------------
बहुमत के साथ कांग्रेस
दून विधानसभा के बाद जिला की दूसरी हॉट नगर परिषद परवाणू देखी जा रही थी। यहां पूर्ण संभावनाएं जताई जा रही थी कि मंत्री और महिला आयोग राज्य अध्यक्ष की जोड़ी अपना कमाल दिखाएगी, लेकिन यहां भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। यहां कांग्रेस ने अपना मजबूत जनाधार प्रस्तुत करते हुए नौ में से पांच सीटों पर कब्जा जमाया है और भाजपा के दामन में केवल तीन सीटें ही मात्र मिली हैं। इसी तरह नगर पंचायत अर्की में भी कांग्रेस ने पांच दो के अंतर से भाजपा को पटखनी दे दी है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री व अर्की विधानसभा से विधायक वीरभद्र सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस को जबरदस्त जीत हासिल हुई है।
1995 से लेकर अब तक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का ही बोलबाला रहा है। जब से नगर पंचायत का गठन हुआ है, उस समय से अब तक सात बार चुनाव हुए जिनमें पांच बार कांग्रेस ने यहां शासन किया है। वहीं मात्र दो बार भाजपा कामयाब हो पाई है।
--------------
नगर परिषद नालागढ़
वार्ड नंबर-1,शालिनी शर्मा भाजपा 353, शहनाज बेगम कांग्रेस 330
वार्ड नंबर-2,वंदना बंसल 254 आजाद, प्रेम लता 216 भाजपा
वार्ड नंबर-3,रीना देवी 558 कांग्रेस, शशि बाला भाजपा 203
वार्ड नंबर-4,संजीव कुमार भाजपा 226, मनोज कुमार कांग्रेस 118
वार्ड नंबर-5,अलका वर्मा कांग्रेस 272,अतुल शर्मा भाजपा 243
वार्ड नंबर-6,महेश कुमार भाजपा 311,नित्यानंद शर्मा कांग्रेस 243
वार्ड नंबर-7, अमरेंदर सिंह भिडर कांग्रेस 318,गुरविंद्र कुमार आजाद 213
वार्ड नंबर-8,सहर शर्मा भाजपा 304,बलदेव मल्होत्रा कांग्रेस 281
वार्ड नंबर-9,तारा अवस्थी भाजपा निर्विरोध
------------------------ नगर परिषद परवाणू
वार्ड नंबर-1, डेजी ठाकुर भाजपा 203, राकेश भाटिया आजाद 106
वार्ड नंबर-2, लखविद्र कांग्रेस 228, रजनी सिगला भाजपा 176
वार्ड नंबर-3,किरण चौहान भाजपा 172,शशि बाला कांग्रेस 151
वार्ड नंबर-4,चंद्रावती कांग्रेस 168, संगीता आजाद 152
वार्ड नंबर-पांच,सोनिया शर्मा कांग्रेस 342,रचना रानी भाजपा 303
वार्ड नंबर-6,ठाकुर दास कांग्रेस 421,अनिता भाजपा 248
वार्ड नंबर-7,रंजीता भाजपा 316,प्रेम लता कांग्रेस 234
वार्ड नंबर-8,मोनिषा शर्मा कांग्रेस 418,शकुंतला पांटा भाजपा 112
वार्ड नंबर-नौ,निशा शर्मा आजाद 261,पूजा गोयल भाजपा 151
------------------
नगर पंचायत अर्की
वार्ड नंबर-1,निर्मला देवी कांग्रेस 128,कांता देवी भाजपा 120
वार्ड नंबर-2,सुरेंद्र कुमार भाजपा 173,दीवान चंद आजाद 68
वार्ड नंबर-3,भारती वर्मा भाजपा 136,श्यामा कांग्रेस 103
वार्ड नंबर-4, अनुज गुप्ता कांग्रेस 86,नरेंद्र कुमार भाजपा 82
वार्ड नंबर-5,हेमेंद्र कुमार कांग्रेस 103,कमलेश गुप्ता भाजपा 70
वार्ड नंबर-छह,धर्मपाल कांग्रेस 82,गौरव गुप्ता भाजपा 49
वार्ड नंबर-7,रुचिका गुप्ता कांग्रेस 141,भावना भाजपा 113