विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Solan News: RRR के गीत को ऑस्कर मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात- ट्विंकल शर्मा

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 14 Mar 2023 12:10 AM (IST)

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू गीत को ऑस्कर अवार्ड दिया गया है। इस फिल्म का नाता सोलन शहर ...और पढ़ें

RRR के गीत को ऑस्कर मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात- ट्विंकल शर्मा
RRR के गीत को ऑस्कर मिलना पूरे देश के लिए गौरव की बात- ट्विंकल शर्मा

सोलन, जागरण संवाददाता : एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू गीत को ऑस्कर अवार्ड दिया गया है। इस फिल्म का नाता सोलन शहर से भी है। फिल्म में बाल कलाकार के रूप में ट्विंकल शर्मा ने काम किया है। ट्विंकल शर्मा का कहना है कि यह पूरे देश के लिए गौरव की बात है कि ऑस्कर अवॉर्ड में भारत की किसी फिल्म को वर्षो बाद अवार्ड मिला है।

एसएस राजामौली हमेशा से बेहतरीन फिल्मों के निर्माता रहे हैं

उन्होंने कहा कि यह मेरी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली पहली फिल्म थी। इसलिए इसमें बेहतरीन काम करने का भी प्रयास किया है। एसएस राजामौली हमेशा से बेहतरीन फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। इस बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया कि वह बेहतरीन निर्देशक व निर्माता है। उनकी वजह से ही उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला था। ट्विंकल शर्मा का माता रीता शर्मा का कहना है कि वह आज बहुत खुश है।

RRR के गीत के लिए ऑस्कर आवार्ड मिलना बड़ी बात

उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी बेटी एक ऐसी फिल्म में काम करने जा रही है जिसे ऑस्कर अवार्ड मिलेगा। यह उनके लिए गौरव का पल है। भारत की फिल्म आरआरआर के एक गीत को आस्कर आवार्ड मिलना बड़ी बात है। इस फिल्म में उनकी बेटी का भले ही छोटा सा किरदार है, लेकिन इसी के आधार पर पूरी फिल्म की कहानी लिखी गई है। टविंकल ने इस फिल्म में बेहतरीन काम करने का प्रयास किया है तथा पूरे देश के लोगों ने टविंकल के काम की सराहना की है।